उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण और प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन
ICSI ने उम्मीदवारों को SMASH पोर्टल के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने और उनकी प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने की सुविधा दी है। इच्छुक छात्र 16 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका के निरीक्षण के लिए 450 रुपये प्रति विषय और प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए 500 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है।
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
- ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "CSEET Result June 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका CSEET जून 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।