इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने अधिसूचना में कहा कि यह जानकारी कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) में पंजीकरण करा चुके उम्मीदवारों के लिए है जो शनिवार, सात जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा में उपस्थित होने के लिए तैयार हैं।
आपसे अनुरोध है कि यहां दिए गए लिंक tinyurl.com/2okzps3w पर जाकर उम्मीदवारों के लिए जारी निर्देश पढ़ने के बाद अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। प्रवेश-पत्र 28 दिसंबर, 2022 से आपके सीएसईईटी (CSEET) पंजीकरण संख्या अर्थात् विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि दर्ज करने पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। बेहतर अनुभव के साथ, कृपया प्रवेश-पत्र देखने और प्रिंट करने के लिए Google Chrome या Internet Explorer 8.0 और इसके बाद के संस्करण का उपयोग करें। शुभकामनाएं!