उत्तीर्ण प्रतिशत
कंपनी सचिव दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा 21-30 दिसंबर, 2024 तक निर्धारित की गई थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में 50% कुल अंक प्राप्त करने होंगे। सीएस एक्जीक्यूटिव परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रम के लिए नामांकन कर सकेंगे। सीएस पेशेवर कार्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले छात्र कंपनी सचिव के रूप में अर्हता प्राप्त करेंगे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आप आईसीएसआई आधिकारिक वेबसाइट (icsi.edu) पर जाएं।
- अब 'चेक सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट दिसंबर 2024' या 'चेक सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट दिसंबर 2024' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आईसीएसआई लॉगिन विवरण जैसे- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर आदि दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर ICSI CS दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- उसे डाउनलोड करें और परिणाम की एक कॉपी अपने पास रख लें।