फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS Professional: सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा में बेटियों का दबदबा, टॉप-3 रैंक पर छात्राओं ने लहराया परचम

Tue, 25 Aug 2026 12:08 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS Professional Result OUT: आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICSI CS professional June 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 अगस्त को जून 2026 कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। मार्कशीट में परीक्षा में मिले अंकों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

दो उम्मीदवारों ने हासिल की पहली रैंक

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा में खुशी अग्रवाल और सानिया समीर खान ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है। वहीं, विदुषी गर्ग ने दूसरी और हरकिरण कौर ने तीसरी रैंक प्राप्त की है। 

देखें टॉप-10 की लिस्ट

रैंक उम्मीदवार का नाम रोल नंबर
1 खुशी अग्रवाल 108531
1 सानिया समीर खान 123102
2 विदुषी गर्ग 105437
3 हरकिरण कौर 124932
4 नंदिनी संजय पांडे 123896
5 जिया शशिकांत सागर 123857
5 वंशिका कमलेश लुल्ला 128720
6 संध्या कैलास सोनावने 123127
7 रीत सचिन जैन 115282
8 विनित कुमार शर्मा 105656
9 लब्धि जैन 127533
10 लोकना 103857

 

विज्ञापन

56 उम्मीदवारों ने परीक्षा की पास

ICSI CS प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा में कुल 56 उम्मीदवार सफल हुए हैं। संस्थान जल्द ही उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर परिणाम-सह-अंक विवरण (मार्कशीट) भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के भीतर मार्कशीट नहीं मिलती है, तो वह अपने विवरण के साथ exam@icsi.edu पर ICSI से संपर्क कर सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करके अपना ICSI CS प्रोफेशनल जून 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर ICSI CS जून 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका ICSI CS जून 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें