ICSI CS Dec Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
संस्थान के अनुसार,
सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा के परिणाम भी आज ही दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
29 दिसंबर तक हुई परीक्षा
सीएस दिसंबर 2025 सत्र के परिणाम अभ्यर्थी 17 अंकों की पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज कर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
| आयोजन |
तारीख |
| सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा तिथियां |
22-29 दिसंबर, 2025 |
| सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा तिथियां |
22-29 दिसंबर, 2025 |
| सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परिणाम तिथि |
25 फरवरी 2026 (दोपहर 2:00 बजे) |
| सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परिणाम तिथि |
25 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे) |
यह भी पढ़ें: सीएस एग्जीक्यूटिव में अनीशा दर्शन केसवानी अव्वल, जारी हुए नतीजे, देखें टॉपर लिस्ट