CSEET: रिमोट प्रोक्टेड मोड के माध्यम से हुई थी परीक्षा
आईसीएसआई की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) यानी कार्यकारी प्रवेश परीक्षा शुक्रवार, नौ जुलाई, 2022 सेआयोजित की गई थी। इससे पहले भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने जुलाई 2022 सत्र की CSEET प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 जून को जारी किया था। परीक्षा रिमोट प्रोक्टेड मोड के माध्यम से हुई थी। CSEET रिजल्ट में योग्य उम्मीदवारों के नाम, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, अंकों का विषयवार विवरण, प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण होंगे।
CSEET: हर साल चार बार आयोजित होती है परीक्षा
इस बीच, नवंबर सत्र के लिए CSEET 2022 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 12 नवंबर, 2022 को होगी। CSEET दिसंबर 2022 सत्र पंजीकरण जारी है और 15 अक्तूबर, 2022 को बंद हो जाएगा। CSEET परीक्षा भारत में हर साल चार बार आयोजित की जाती है। ICSI हर साल जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में इस परीक्षा का आयोजन करता है।