फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS Admit Card 2025: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 19 May 2025 06:06 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 1 जून से 10 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) जून 2025 सत्र की एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना 17-अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉग इन करना होगा।

1 जून से 10 जून तक होगी परीक्षा

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 1 जून से 10 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें कि एडमिट कार्ड भौतिक रूप में (डाक द्वारा) नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए अंतिम समय में किसी भी असुविधा से बचने के लिए तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षार्थियों के लिए दिए गए निर्देशों (ईएडमिट कार्ड के साथ संलग्न) को ध्यान से पढ़ें। किसी भी प्रश्न/ विसंगति के मामले में, कृपया तुरंत संस्थान से ई-मेल आईडी: enroll@icsi.edu पर संपर्क करें।

और भी पढ़ें- महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा सात जुलाई से, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख
विज्ञापन


एडमिट कार्ड में देखें ये डिटेल्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र नीचे दिए गए विवरण को ध्यान से जांच लें:

  • नाम, फोटो और सिग्नेचर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का स्टेज (Executive/Professional)
  • परीक्षा केंद्र का नाम, पता और कोड
  • सिलेबस, वैकल्पिक विषय और माध्यम
  • परीक्षा की तारीखें और समय
  • पेपर वाइज छूट (यदि कोई हो)

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "Download E-Admit Card for Executive and Professional" लिंक पर क्लिक करें।
  • 17 अंकों वाला रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें