फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसआई: 12वीं के छात्रों को सीएस कार्यकारी प्रोग्राम के लिए पंजीकरण की अनुमति

Mon, 24 May 2021 05:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय कंपनी सचिव संस्थान  ने 12वीं कक्षा के छात्रों को आईसीएसआई सीएस कार्यकारी कार्यक्रम 2021 के लिए अनंतिम रूप से पंजीकरण की अनुमति दी है।
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने बारहवीं कक्षा के छात्रों को आईसीएसआई सीएस कार्यकारी कार्यक्रम 2021 के लिए अनंतिम रूप से पंजीकरण की अनुमति दी है। इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस प्रकाशित किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि जिन छात्रों ने सीएसईईटी एग्जामिनेशन को पास किया है और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट यूजी और जेईई मेन 2021: जल्द हो सकता है इन परीक्षाओं पर फैसला, कोरोना की वजह से हुई थी स्थगित


आईसीएसआई ने यह निर्णय बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के स्थगित होने के बाद लिया है। गौरतलब है कि इस साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अब बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी अनंतिम रूप से आईसीएसआई एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


31 मई को है आवेदन की आखिरी तारीख
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए और तय वक्त से पहले इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करना चाहिए। छात्र ज्यादा जानकारी के लिए आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HBSE 12th Board 2021 : जानिए, कब से होंगी 12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल कोर्स है। फाउंडेशन कोर्स में बिजनेस एनवायरनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, एथिक्स, इकोनॉमिक्स और अकाउंटिंग शामिल हैं। सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में कंपनी कानून, वाणिज्यिक कानून, कर कानून, सामान्य कानून, प्रतिभूति कानून और खाते और लेखा परीक्षा अभ्यास शामिल हैं। आईसीएसआई द्वारा सीएस एग्जीक्यूटिव कोर्स तीन स्तरों पर संचालित होता है। पहला फाउंडेशन कार्यक्रम, दूसरा कार्यकारी कार्यक्रम और तीसरा व्यावसायिक कार्यक्रम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें