फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result 2022: कब जारी होंगे आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Tue, 12 Jul 2022 08:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन बीते 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया गया था।
विज्ञापन
cisce board result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से अब जल्द ही इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जाम (ICSE) यानी की कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि परिणाम ICSE के परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि क्या है परिणाम पर लेटेस्ट अपडेट-:

विज्ञापन

ICSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन बीते 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया गया था। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सावधानीपूर्वक आयोजित की गई थी। 

ICSE Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
CISCE ने अब तक परिणाम की तारीख से जुड़ा कोई भी अपडेट अब तक जारी नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि दसवीं के परिणाम को 15 जुलाई, 2022 तक जारी किया जाएगा। बता दें कि परिणाम से जुड़ा कोई भी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया जाएगा। छात्र इस पर नजर बना कर रखें।

ICSE Result 2022: CISCE Results: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे
  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • results.nic.in
विज्ञापन

ICSE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-: 
  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org और cisce.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईसीएसई / आईएससी परिणाम लिंक का चयन करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अपनी आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • ICSE, ISC सेमेस्टर-2 के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-2 परिणाम 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें