फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2019: रिजल्ट की तिथि आई सामने, इस दिन जारी होगा परिणाम

Wed, 01 May 2019 10:30 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ICSE, ISC Result 2019: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE मई के पहले हफ्ते में ICSE और ISC  2019 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं परिणाम 2019 को 7 मई, 2019 को दोपहर 3 बजे तक घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि, बोर्ड ने 22 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कराई थी। वहीं आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। ICSE, ISC Result 2019 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2019: ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
चरण 2: ICSE, ISC Result 2019option पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर / पंजीकरण संख्या) दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: ICSE, ISC परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आउट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

नोट- ISC में फेल हुए छात्रों के लिए चार विषय और ICSE में फेल हुए छात्रों के लिए पांच विषय की कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें