ICSE, ISC Rechecking Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 27 मई को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणामों की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने अपडेट किए गए स्कोर आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) के माध्यम से देख सकते हैं।
सीआईएससीई आईसीएसई और आईएससी द्वारा परीक्षाओं के मूल परिणाम 30 अप्रैल, 2025 को घोषित किए गए थे। जिन छात्रों को रीचेकिंग के बाद भी अपने अंकों को लेकर संतोष नहीं है, उनके लिए परिषद ने पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प उपलब्ध कराया है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 मई से 30 मई, 2025 तक यानी केवल तीन दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।