फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC Improvement Result: आईसीएसई 10वीं-12वीं की सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां से देखें अपना स्कोर

Fri, 01 Aug 2025 11:42 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSE, ISC Improvement Result 2025 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10 और कक्षा 12  इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना स्कोर तुरंत नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSE, ISC Improvement Result: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 1 अगस्त 2025 को कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) इम्प्रूवमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सुधार परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।

कब हुई थीं सुधार परीक्षाएं?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10 (ICSE) की सुधार परीक्षा 1 जुलाई से 14 जुलाई, 2025 तक आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 (ISC) की सुधार परीक्षा इससे पहले 30 मई से 5 जून, 2025 के बीच संपन्न हुई थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना कोर्स चुनें - ICSE या ISC।
  • यहां अपना UID (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) और Index Number दर्ज करें।
  • अब Captcha कोड भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका सुधार परीक्षा परिणाम दिखाई देगा।
  • चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट आउट ले लें।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल, 2025 को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए थे। ICSE 10वीं परीक्षा 2025 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.09% रहा। लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया, जहां उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37% दर्ज किया गया, वहीं लड़कों का प्रतिशत 98.84% रहा।

ISC 12वीं परीक्षा 2025 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64%। इस साल ISC परीक्षा में कुल 99,551 छात्र शामिल हुए थे, जिन्होंने पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें