केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाद अब आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के कारण कक्षा 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। CISCE के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड परीक्षा 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पहले ICSE 2020 परीक्षा 30 मार्च को समाप्त होने वाली थी और ISC 2020 परीक्षा 31 मार्च को समाप्त होने वाली थी। पूरे देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए परिषद ने सभी आईसीएसई परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।
अभी बोर्ड ने नई तिथियों की जानकारी नहीं थी। इसकी जानकारी 31 मार्च को जारी की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है । निर्देश के मुताबिक छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों को मैसेज के जरिए जानकारी देने को कहा गया है।
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।