फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR IARI Result Out: आईसीएआर आईएआरआई सहायक सीबीटी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 06 Feb 2023 04:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAR IARI Assistant Result 2022: आईसीएआर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने सहायक सीबीटी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
IARI ICAR Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAR IARI Assistant Result 2022: आईसीएआर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने सहायक सीबीटी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। फॉर्म में सुधार 25 जून से 27 जून तक किया जा सकता है।

विज्ञापन


आईसीएआर सहायक सीबीटी परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी। सीबीटी प्रारंभिक प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। मुख्य परीक्षा की संभावित तारीखों की सूचना यथासमय दी जाएगी। वेतन स्तर -6 में सहायक के कुल 462 पदों के लिए आईसीएआर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।


ICAR IARI सहायक परिणाम 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएआर आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
  2. “Recruitment Cell” टैब पर जाएं – ‘Assistant 2022’ पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डॉक्यूमेंट में लिंक खोलें।
  4. यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें।
  5. आईसीएआर सहायक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें