भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अखिल भारतीय कृषि प्रवेश परीक्षा (AIEEA) स्नातकोत्तर और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE JRF SRF PhD) जेआरएफ एसआरएफ पीएचडी के लिए नौ जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आईसीएआर पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि एडवांस सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
आईसीएआर एआईईईए-योग्य उम्मीदवार देश के 75 कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जिनमें 64 राज्य कृषि, पशु चिकित्सा, बागवानी और मत्स्य विश्वविद्यालय, चार आईसीएआर-डीम्ड विश्वविद्यालय, तीन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और कृषि संकाय वाले चार केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।
अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पीजी और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एआईईईए पीजी और एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2023 89 परीक्षा केंद्र शहरों में आयोजित किया जाएगा।