फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Novemebr 2026: सीए फाइनल परीक्षा देने वाले हैं? एग्जाम से पहले जरूर परख लें अपनी तैयारी

Wed, 12 Aug 2026 05:32 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI Mock Test Schedule 2026: सीए फाइनल नवंबर की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी जानकारी है। ICAI ने मॉक टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी किया है, जिसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपनी तैयारी परख सकते हैं और कमजोर विषयों पर काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI Mock Test Schedule: सीए फाइनल की परीक्षा देने वाले छात्रों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को परखने के लिए ICAI ने मॉक टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी किया है। छात्र इन मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी को परख सकते हैं और परीक्षा से पहले कमजोर विषयों पर काम कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।

9 सितंबर से शुरू होगी पहली सीरीज

आईसीएआई के अनुसार, मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 का आयोजन 9 सितंबर 2026 से किया जाएगा, जबकि सीरीज-2 की शुरुआत 23 सितंबर 2026 से होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी का वास्तविक अनुभव देने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक (Physical) और आभासी (Virtual) दोनों माध्यमों से इन मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

 

 सीरीज-1: 9 सितंबर से शुरू होंगे मॉक टेस्ट

पेपर विषय तिथि
पेपर 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 9 सितंबर 2026
पेपर 2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 11 सितंबर 2026
पेपर 3 ऑडिट और एथिक्स 15 सितंबर 2026
पेपर 4 डायरेक्ट टैक्स 17 सितंबर 2026
पेपर 5 इंडायरेक्ट टैक्स 19 सितंबर 2026
पेपर 6 बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी 21 सितंबर 2026


सीरीज-2: 23 सितंबर से होगी दूसरी टेस्ट सीरीज

पेपर विषय तिथि
पेपर 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 23 सितंबर 2026
पेपर 2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 26 सितंबर 2026
पेपर 3 ऑडिट और एथिक्स 28 सितंबर 2026
पेपर 4 डायरेक्ट टैक्स 30 सितंबर 2026
पेपर 5 इंडायरेक्ट टैक्स 3 अक्तूबर 2026
पेपर 6 बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी 5 अक्तूबर 2026

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे के भीतर जारी होगी उत्तर कुंजी

आईसीएआई के अनुसार, मॉक टेस्ट के प्रश्न पत्र निर्धारित परीक्षा दिवस पर सुबह 9:30 बजे तक BoS नॉलेज पोर्टल और BoS एमटीपी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र प्रश्न पत्र डाउनलोड कर निर्धारित तीन घंटे की अवधि में उसे हल कर सकेंगे।

मॉक टेस्ट समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर संबंधित पेपर की उत्तर कुंजी (Answer Key) भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। छात्र उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा से पहले अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें