कैसा रहा रिजल्ट?
इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में कुल 93,074 छात्र बैठे थे, जिसमें से 8780 को सफल घोषित किया गया है। ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 9.43 फीसदी रहा है। ग्रुप-2 के लिए 69,768 ने परीक्षा दी, इसमें 18, 938 पास घोषित किए गए, इस ग्रुप का पास प्रतिशत 27.14 है। जबकि बोथ ग्रुप के तहत 36,398 छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से 3663 पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 10.06 फीसदी है। फाउंडेशन में चैन्नई की एल राजलक्ष्मी ने 90 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। सूरत के प्रेम अग्रवाल 88.50 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि मुम्बई के नील राजेश शाह 88.25 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, फाउंडेशन की परीक्षा में कुल 98,827 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे, जिसमें 14,611 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 14.78 फीसदी रहा है। फाउंडेशन की परीक्षा में लड़कियों के मुकाबले में लड़के अधिक पास हुए हैं। फाउंडेशन की परीक्षा में कुल 51, 120 लड़कों में से 8048 लड़के पास हुए हैं जबकि 47, 707 लड़कियोंं में से 6563 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 15.74 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 13.76 फीसदी रहा है।