फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA September Result: आ गई तारीख, इस दिन जारी होंगे सितंबर की सीए परीक्षाओं के नतीजे; टाइमिंग भी करें नोट

Thu, 30 Oct 2025 03:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई ने सितंबर की सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने की तारीख का एलान कर दिया है। संस्थान ने नोटिस जारी कर तिथि सूचित की है। साथ ही, परिणाम जारी करने का समय भी बताया है।
 
विज्ञापन
ICAI CA September 2025 Result (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA September 2025 Result: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने आखिरकार सितंबर 2025 की सीए परीक्षाओं के नतीजे जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। कई दिनों से चल रही असमंजस को खत्म करते हुए संस्थान नोटिस में परिणाम जारी करने की तिथि का खुलासा किया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, सितंबर 2025 के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के परिणाम की घोषणा नवंबर के शुरुआत में की जाएगी।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 3 नवंबर को सितंबर 2025 के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के परिणाम घोषित करेगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in. पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

विज्ञापन

CA September 2025 Result Timing: नोट करें टाइमिंग

नोटिस के मुताबिक, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे, जबकि फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम उसी दिन शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणामों में संबंधित परीक्षा स्तरों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और मेरिट सूची शामिल होगी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सितंबर 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 3 नवंबर 2025 को घोषित होने की संभावना है।"
 
परीक्षा परिणाम का तिथि समय
फाइनल और इंटर 3 नवंबर, 2025 करीब दोपहर 02 बजे
फाउंडेशन शाम करीब 05 बजे

परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आईसीएआई ने छात्रों से अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखने को कहा है।



आईसीएआई तीन स्तरों (फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल) के लिए साल में दो बार सीए परीक्षाएं आयोजित करता है। सितंबर 2025 का सत्र भारत और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें