फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Result 2025: सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे कल होंगे घोषित, देखें नोटिस; जानें क्या रहेगा समय

Sat, 05 Jul 2025 12:46 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CA Foundation, Inter, Final Results 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया कल जुलाई को मई 2025 सत्र के लिए सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल, 6 जुलाई 2025 को मई सत्र के लिए CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होते ही उम्मीदवारों को रोल नंबर और पंजीकरण संख्या के साथ वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं के मई 2025 सत्र के परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास, जबकि सीए फाउंडेशन के नतीजे शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। साथ ही, ICAI टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक

आईसीएआई के अनुसार, उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और फाउंडेशन परीक्षा में कुल मिलाकर 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कुल मिलाकर 50% अंक जरूरी हैं। यदि कोई उम्मीदवार किसी एक पेपर में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है, तो उसे उस ग्रुप में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

परीक्षा की तिथियां

आईसीएआई ने सीए मई 2025 सत्र की परीक्षाएं 2 मई से 14 मई के बीच आयोजित की थीं। इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 14 मई को हुई थीं। वहीं, फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को आयोजित की गई थीं।

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं
  • "CA Final / Intermediate / Foundation May 2025 Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी डिटेल भरें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रिजल्ट को अच्छी तरह जांचें यानी विषयवार अंक, पास/फेल स्टेटस आदि।
  • अंत में भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें