फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Exam 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है नया शेड्यूल?

Fri, 09 Oct 2020 11:58 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ICAI CA Exam 2020: आईसीएआई ने नवंबर में होने वाली सीए की परीक्षाओं को बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से स्थगित कर दिया है। आईसीएआई ने बिहार के उम्मीदवारों के लिए परीक्षाओं की संशोधित तिथियां और एसओपी जारी की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित तिथियां जारी की हैं। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों, पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


आईसीएआई सीए (ICAI CA) परीक्षा 2, 3, 6 और 7 नवंबर को आयोजित होनी थी। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे स्थगित करके तिथियां आगे बढ़ी दी गई हैं।

 

विज्ञापन

जानिए क्या हैं परीक्षाओं की नई तिथियां?
सूबे में अब ये परीक्षाएं 19, 21, 23, और 25 नवंबर को आयोजित होंगी। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव, संसदीय उप-चुनाव, विधानसभा उप-चुनाव हैं, वहां के लिए परीक्षाओं की संसोधित तारीख अगल से घोषित की जाएगी। संस्थान की तरफ से जारी की गई एसओपी में परीक्षा केंद्रों में इजाफे की बात भी कही गई है। हालांकि, परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। मई 2020 में पहले 505 केंद्रों पर इस परीक्षा के आयोजन की जानकारी दी गई थी जिसके बाद नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 915 कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें-UPSC Prelims Result 2020: जानिए कब आएगा रिजल्ट? 4 अक्तूबर को हुई थी परीक्षा


इस परीक्षा के लिए जारी की गई एसओपी में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों को एग्जाम से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के दरवाज़ों के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग आदि सभी जगहों को कीटाणुरहित किया जाएगा। अभ्यर्थी फेस मास्क पहनकर परीक्षा देंगे। इसके अलावा, अतिरिक्त सावधानी के लिए अभ्यर्थी फेस शील्ड और हैंड ग्लव्स भी ला सकते हैं। अभ्यर्थी पारदर्शी बोतल में पानी घर से ही ले जाएंगे। इसके अलावा, अपने साथ सैनिटाइजर की छोटी बोतल भी ले जानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें