ICAI CA May Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल एंड इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी करने की संभावित तारीख का एलान कर दिया है। ताजा नोटिस के अनुसार, नतीजों की घोषणा 6 जुलाई को की जा सकती है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के हालिया नोटिस के अनुसार, मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 6 जुलाई 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर की जाएगी।