फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA परीक्षा: सीए मई 2020 परीक्षा हुई रद्द, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 04 Jul 2020 11:25 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीए परीक्षा रद्द
विज्ञापन

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए मई 2020 की परीक्षा रद्द करने उसे नवंबर 2020 के साथ विलय करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। सीए मई 2020 के लिए जो विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, उनको नवंबर में आवेदन करते समय ग्रुप और परीक्षा केंद्र बदलने की छूट मिलेगी। आईसीएआई का कहना है कि यह फैसला विद्यार्थियों के हित में लिया गया है।

विज्ञापन


आईसीएआई के अतिरिक्त सचिव एस.के.गर्ग का कहना है कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए सीए मई 2020 की परीक्षा को नवंबर 2020 के साथ विलय किया गया है। विद्यार्थियों को नवंबर में आवेदन करते समय फिर से फीस नहीं देनी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले आईसीएआई का कहना था कि 29 जुलाई को होने वाली परीक्षा एक भी विद्यार्थी देना चाहे तो संस्थान परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। अब विद्यार्थियों को नवंबर के परीक्षा के लिए बस आवेदन करना होगा उनकी फिस मई की परीक्षा के फीस के साथ एडजस्ट हो जाएगी। परीक्षा शुल्क में अंतर होने पर विद्यार्थियों को बाकी की फीस जमा करनी होगी।  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इससे पहले गुरुवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के मद्देनजर सीए परीक्षाओं को आयोजित करने में कठिनाइयां हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें