ICAI CA Admit Card 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार को जनवरी 2021 फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (IPC), इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू सीए परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों के लिए जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA जनवरी/फरवरी एग्जामिनेशन 21 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, उनको फिजिकल एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें ICAI CA जनवरी एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं।
सीए जनवरी परीक्षा 2021 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।