फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA January Exam 2021: यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल, 21 जनवरी 2021 से होंगी परीक्षाएं

Mon, 14 Dec 2020 12:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ICAI CA January Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने ICAI CA जनवरी 2021 परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। सीए जनवरी 2021 परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org है।

विज्ञापन


21 जनवरी 2021 से शुरू होगी परीक्षा
आईसीएआई सीए ( ICAI CA ) परीक्षा 21 जनवरी 2021 से शुरू होगी। 21 जनवरी 2021 से शुरू होकर ये परीक्षाएं 7 फरवरी 2021 को खत्म होंगी। जिन अभ्यर्थियों ने नवंबर की परीक्षा नहीं दी थी वे जनवरी 2021 परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। आईसीएआई सीए परीक्षा का वक्त दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। फाउंडेशन पेपर दोपहर 2 से 4 बजे तक होगा। अभ्यर्थी विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

इसे भी पढ़ें-अन्ना विश्वविद्यालय के आखिरी साल के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा ओल्ड स्कीम और न्यू स्कीम ग्रुप 1 के लिए जनवरी 22, 24, 27 और 29 को होगी जबकि  ग्रुप 2 वाली परीक्षा फरवरी 1,3 और 5 को होगी। न्यू स्कीम में 7 फरवरी को अतिरिक्त इंटरमीडिएट परीक्षा होगी। आईसीएआई फाइनल एग्जाम ओल्ड स्कीम और न्यू स्कीम ग्रुप 1, 21 जनवरी , 23 जनवरी , 25 जनवरी और 28  जनवरी  को होगी। जबकि, ग्रुप 2 परीक्षा  30 जनवरी और  2 फरवरी, 4 फरवरी और  6 फरवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें-110 दिन व 450 घंटे की तैयारी से मिलेगी NDA में सफलता, आने वाले 4 महीने बदल सकते हैं आपकी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें