फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI: मार्च के पहले सप्ताह में आ सकता है सीए इंटर और फाउंडेशन का परिणाम, सीए धीरज खंडेलवाल ने दी जानकारी

Sat, 22 Feb 2025 05:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA January 2025 Result: आईसीएआई की ओर से जनवरी सत्र की सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे मार्च के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA January Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही जनवरी 2025 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है। संभावना है कि मार्च के पहले सप्ताह में इन परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में सीए और सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने जानकारी साझा की है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in. पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन


धीरज खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया, "सीए इंटर और सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षा का परिणाम मार्च के पहले सप्ताह में आ सकता है।" परीक्षार्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट प्राप्त करना होगा।

 

रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
  • अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
  • ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में प्राप्त अंकों का विवरण
  • दोनों ग्रुप के लिए कुल योग्यता स्थिति
  • कुल प्राप्त अंक
  • इसके साथ ही, ICAI सीए फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा के टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा।

परीक्षा का आयोजन और उत्तीर्ण मानदंड

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन परीक्षा 12, 14, 16 और 18 जनवरी 2025 को आयोजित की थी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 11 से 21 जनवरी 2025 के बीच संपन्न हुई।
  • ग्रुप 1 परीक्षाएं: 11, 13 और 15 जनवरी
  • ग्रुप 2 परीक्षाएं: 17, 19 और 21 जनवरी
सीए फाउंडेशन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 अंक और कुल 50% अंक लाना अनिवार्य होगा। वहीं, जो उम्मीदवार कुल 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें "उत्कृष्टता के साथ उत्तीर्ण" (Pass with Distinction) का प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

सीए इंटर उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अगला चरण

जो अभ्यर्थी सीए इंटर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और आर्टिकलशिप की तलाश में हैं, वे अब सीए फाइनल के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने आईटीटी और जीएमसीएस पूरा कर लिया हो। यह प्रक्रिया उन्हें सीए फाइनल परीक्षा की तैयारी के दौरान 6 महीने की बचत करने में सहायक होगी।

अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें