फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Inter Results: सितंबर सत्र के लिए सीए इंटर-फाउंडेशन के नतीजे कल होंगे जारी, इतने अंक वाले होंगे पास

Tue, 29 Oct 2024 04:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Inter, Foundation Results: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया कल सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिाकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
ICAI CA Inter Results - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Inter, Foundation Results: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल 30 अक्तूबर, 2024 को सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन परिणाम सितंबर 2024 की घोषणा करेगा, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) के माध्यम से अपना  परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2024 तक पहुंचने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सितंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम बुधवार, 30 अक्तूबर, 2024 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।" 

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर, 2024 को आयोजित की थी। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को हुई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर, 2024 को हुई थी।

सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% और एक ही प्रयास में सभी पेपरों के कुल योग में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट (icai.nic.in) पर जाएं।
  • आवश्यकतानुसार सीए फाउंडेशन या इंटर रिजल्ट लिंक खोलें।
  • अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट करें।
  • अब आपकी रिजल्ट स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें