फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई: छह नवंबर को आएगा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड? जानें पूरा प्रक्रिया

Mon, 02 Nov 2026 11:31 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के परिणाम जारी होने की संभावित तारीख बता दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, नतीजे 6 नवंबर की शाम तक घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे। जानें परिणाम देखने का तरीका, पास होने के लिए जरूरी अंक और आगे की पढ़ाई का विकल्प।
 
विज्ञापन
CA Foundation Result 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के परिणाम की संभावित तारीख बता दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर 2026 की शाम तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नतीजे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही उसे देख सकें।
विज्ञापन


आईसीएआई की ओर से सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी अंकतालिका देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा में मिले अंकों की जानकारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। भविष्य में दाखिले और आगे की पढ़ाई के लिए अंकतालिका की जरूरत पड़ सकती है।

रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे?

सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाना होगा। वहां सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी जानकारियां जांचने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख लें।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इसके साथ ही सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना भी जरूरी है। यानी केवल कुल अंकों में 50 प्रतिशत हासिल करना काफी नहीं होगा, बल्कि हर विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक भी लाने होंगे। उम्मीदवारों को दोनों शर्तें पूरी करनी होंगी। जो छात्र इन मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें परीक्षा में सफल माना जाएगा और वे आगे की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे।

पास होने के बाद क्या कर सकेंगे?

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। यह चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई का दूसरा स्तर है। आईसीएआई परिणाम के साथ अखिल भारतीय रैंक, पास प्रतिशत, उम्मीदवारों के कुल अंक और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े दूसरे आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। उम्मीदवारों को रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें