आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 16 से 20 दिसंबर, 2023 तक आयोजित होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। संस्थान ने कहा था कि दिसंबर सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा शिक्षा और प्रशिक्षण की मौजूदा प्रणाली के अनुसार आयोजित की जाएगी।
ICAI CA पंजीकरण शुल्क
आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण करने वाले भारतीय छात्रों को 1500 रुपये, काठमांडू (नेपाल) में परीक्षा केंद्रों के लिए 2200 रुपये और विदेशी केंद्रों (अबू धाबी, दोहा, दुबई, मस्कट, आदि) में परीक्षा केंद्रों के लिए 325 यूएसडी का शुल्क देना होगा