फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Foundation 2025: सीए फांडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 12 Nov 2024 05:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Foundation 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू हो चुकी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI CA Inter 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Foundation 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट 2025 जनवरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाकर आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


आईसीएआई के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट 2025 जनवरी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। 

ग्रुप। के लिए सीए इंटर 2025 परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को आयोजित होने वाली हैं, इसके बाद ग्रुप 2 की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी को होंगी। सीए फाउंडेशन 2025 परीक्षाएं 12, 14, 16 और 18 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।

उम्मीदवार अभी भी आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट जनवरी 2025 परीक्षाओं के लिए 600 रुपये की विलंब शुल्क के साथ 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट 2025 आवेदन सुधार विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन

यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम 
 
पेपर तिथि समय अवधि
पेपर 1 12 जनवरी 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे
पेपर 2 14 जनवरी 2 बजे से शाम 5 बजे 3 घंटे
पेपर 3 16 जनवरी 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे
पेपर 4 18 जनवरी 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे
.

इंटरमीडिएट कोर्स के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (संशोधन) विनियम, 2023 के लागू होने या उसके बाद पंजीकरण या रूपांतरण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन पत्र भरें। 
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और अंत में सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें