उम्मीदवार आईसीएआई सीए फाउंडेशन जून परीक्षा 2023 के लिए मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट- icai.org पर मॉक टेस्ट पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पोर्टल का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
ICAI CA मॉक टेस्ट शेड्यूल
ICAI CA जून 2023 मॉक टेस्ट की पहली सीरीज 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जानी है। परीक्षा का समय 24-25 अप्रैल और 26, 27अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे और दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे के बीच आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार वर्चुअल और फिजिकल दोनों मोड में मॉक टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं। सीए मॉक टेस्ट 2023 को फिजिकल मोड में लेने का विकल्प चुनने वाले छात्रों को अपनी संबंधित क्षेत्रीय परिषदों और संबंधित शाखाओं से संपर्क करना होगा।