फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA January 2026: 17 नवंबर से शुरू होगा जनवरी की सीए परीक्षा का मॉक टेस्ट; अभ्यास के लिए मिलेंगी दो सीरीज

Mon, 29 Sep 2025 09:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA January 2026: आईसीएआई (ICAI) ने जनवरी 2026 सीए फाइनल परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज घोषित की है। पहली सीरीज 17 नवम्बर 2025 से और दूसरी 4 दिसम्बर 2025 से शुरू होगी। परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होगी।
 
विज्ञापन
ICAI CA January 2026 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA January 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मॉक टेस्ट पेपर सीरीज का आयोजन करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 की शुरुआत 17 नवम्बर 2025 से होगी, जबकि सीरीज-2 4 दिसम्बर 2025 से शुरू की जाएगी। दोनों सीरीज भौतिक (ऑफलाइन) और वर्चुअल (ऑनलाइन) मोड में आयोजित होंगी। ऑफलाइन मोड में शामिल होने के इच्छुक छात्र अपने क्षेत्र की संबंधित शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं।

जनवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम

  • सीए फाउंडेशन: 18, 20, 22 और 24 जनवरी
  • इंटरमीडिएट (ग्रुप 1): 6, 8, 10 जनवरी
  • इंटरमीडिएट (ग्रुप 2): 12, 15, 17 जनवरी
  • सीए फाइनल (ग्रुप 1): 5, 7, 9 जनवरी
  • सीए फाइनल (ग्रुप 2): 11, 13, 16 जनवरी
विज्ञापन

कैसे मिलेगा पेपर

प्रश्न पत्र आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) के BoS Knowledge Portal पर दोपहर 1:30 बजे अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करना होगा। प्रत्येक पेपर की उत्तर कुंजी (Answer Key) पेपर की शुरुआत के 48 घंटे के भीतर जारी की जाएगी, जिससे छात्र स्वयं मूल्यांकन कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

सीरीज 1 - मॉक टेस्ट शेड्यूल
तारीख पेपर का नाम समय
17 नवम्बर 2025 पेपर-1: वित्तीय रिपोर्टिंग 2 PM – 5 PM
19 नवम्बर 2025 पेपर-2: उन्नत वित्तीय प्रबंधन 2 PM – 5 PM
21 नवम्बर 2025 पेपर-3: उन्नत ऑडिटिंग, आश्वासन और पेशेवर आचारसंहिता 2 PM – 5 PM
24 नवम्बर 2025 पेपर-4: प्रत्यक्ष कर कानून और अंतरराष्ट्रीय कराधान 2 PM – 5 PM
26 नवम्बर 2025 पेपर-5: अप्रत्यक्ष कर कानून 2 PM – 5 PM
28 नवम्बर 2025 पेपर-6: एकीकृत व्यवसाय समाधान (बहुविषयक केस स्टडी सहित रणनीतिक प्रबंधन) 2 PM – 5 PM

 
सीरीज 2 - मॉक टेस्ट शेड्यूल
 
तारीख पेपर का नाम समय
4 दिसम्बर 2025 पेपर-1: वित्तीय रिपोर्टिंग 2 PM – 5 PM
6 दिसम्बर 2025 पेपर-2: उन्नत वित्तीय प्रबंधन 2 PM – 5 PM
8 दिसम्बर 2025 पेपर-3: उन्नत ऑडिटिंग, आश्वासन और पेशेवर आचारसंहिता 2 PM – 5 PM
10 दिसम्बर 2025 पेपर-4: प्रत्यक्ष कर कानून और अंतरराष्ट्रीय कराधान 2 PM – 5 PM
12 दिसम्बर 2025 पेपर-5: अप्रत्यक्ष कर कानून 2 PM – 5 PM
15 दिसम्बर 2025 पेपर-6: एकीकृत व्यवसाय समाधान (बहुविषयक केस स्टडी सहित रणनीतिक प्रबंधन) 2 PM – 5 PM
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें