इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI ने CA परीक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव करने के लिए करेक्शन विंडो खोलने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन करेक्शन विंडो 7 जून को सुबह 11 बजे से खुलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org है। ध्यान दें कि ये विंडो केवल 9 जून, 2020 तक खुलेंगी। उसके बाद लिंक विंडो बंद हो जाएगी।
आईसीएआई 29 जुलाई से 16 अगस्त, 2020 तक
सीए परीक्षा 2020 आयोजित करेगा।
इससे पहले, मई की परीक्षा जून और जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली थी, जिसे फिर से स्थगित कर दिया गया है। फाउंडेशन कोर्स न्यू स्कीम की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी।
इंटरमीडिएट (आईपीसी कोर्स) एग्जामिनेशन ओल्ड स्कीम ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2, 4 व 6 अगस्त, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 व 13 अगस्त को आयोजित होंगी। इसी तरह से आईपीसी (न्यू स्कीम) की ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त व 6 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10, 13 व 16 अगस्त को होंगी। फाइनल कोर्स (ओल्ड स्कीम व न्यू स्कीम) ग्रुप-1 की परीक्षाएं 29 जुलाई, 31 जुलाई, 3 व 5 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी। वहीं इंटरनेशनल ट्रेड लॉ एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन पार्ट-1 के ग्रुप-ए की परीक्षाएं 30 जुलाई व 2 अगस्त को जबकि ग्रुप-बी की परीक्षाएं 4 व 6 अगस्त को होंगी।