फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA 2026 Exam Date: सीए सितंबर-नवंबर सत्र के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखें तिथियां; छह जुलाई से भरें फॉर्म

Sun, 03 May 2026 12:36 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA 2026 Exam Date OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सितंबर और नवंबर 2026 सत्र के लिए सीए परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA 2026 Exam Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर से नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम में CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल तथा पोस्ट-क्वालिफिकेशन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शामिल हैं। उम्मीदवार ICAI के सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) eservices.icai.org के माध्यम से अपने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, CA परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 19 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 23 से 25 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी, जिसमें अभ्यर्थी अपनी जानकारी में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।

ICAI CA Exam 2026: नोट करें परीक्षा तिथियां

परीक्षा तिथियां
सीए फाउंडेशन 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट (ग्रुप-1) 1, 3 और 6 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट (ग्रुप-2) 8, 10 और 12 सितंबर 2026
सीए फाइनल (ग्रुप-1) 2, 4 और 6 नवंबर 2026
सीए फाइनल (ग्रुप-2) 9, 11 और 13 नवंबर 2026
अन्य परीक्षाएं 6, 9, 11 और 13 नवंबर 2026

कितने बजे से होगी परीक्षा?

अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि की होंगी। वहीं, सीए फाउंडेशन के पेपर 3 और 4 की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है, जबकि सीए फाइनल के पेपर 6 तथा इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट चार घंटे का होगा। फाउंडेशन के पेपर 3 और 4 और पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाओं को छोड़कर, अन्य सभी परीक्षाओं के लिए दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का अग्रिम पठन समय भी दिया जाएगा।

ICAI CA Exam 2026: भारतीय केंद्रों के लिए परीक्षा शुल्क

पाठ्यक्रम एकल समूह/इकाई दोनों समूह
सीए इंटरमीडिएट 1500 2700
सीए फाइनल 1800 3300
 
परीक्षा शुल्क
सीए फाउंडेशन 1500
अंतर्राष्ट्रीय कराधान – मूल्यांकन परीक्षा (INTT-AT) 2000
बीमा एवं जोखिम प्रबंधन (IRM) तकनीकी परीक्षा 2000
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • अपनी User ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  • अब Apply for Exam ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • कोर्स और ग्रुप सेलेक्ट करें जैसे- (Foundation/Intermediate/Final) और अपना ग्रुप/यूनिट चुनें।
  • अपनी पसंद का शहर/सेंटर सेलेक्ट करें।
  • सभी जरूरी जानकारी (पर्सनल, एजुकेशन आदि) सही-सही भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • सभी जानकारी चेक करके फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें