IBPS SO Admit Card 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है। आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 24 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।