फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB Exam 2025: ऑफिसर्स स्केल-I के लिए पीईटी का लिंक पर सक्रिय, 15 नवंबर तक रहेगा उपलब्ध

Tue, 11 Nov 2025 11:20 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने ऑफिसर्स स्केल-I पदों के लिए पीईटी का लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक इस लिंक के माध्यम से पीईटी से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण सामग्री देख सकते हैं।
विज्ञापन
IBPS RRB Exam 2025 - फोटो : https://ibpsonline.ibps.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Notification: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2025 के लिए ग्रुप ए-ऑफिसर्स स्केल I पदों हेतु प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार PET में भाग लेना चाहते हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर संबंधित लिंक के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


पीईटी लिंक 10 नवंबर से 15 नवंबर, 2025 तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा।

प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां

प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर/दिसंबर 2025 में उपलब्ध होंगे और अधिकारी स्केल I के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 22 और 23 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी और कार्यालय सहायक के लिए 6, 7, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

अधिकारी स्केल I प्रारंभिक परीक्षा में 80 अंकों के 80 प्रश्न होंगे। परीक्षा की समय अवधि 45 मिनट है।

विज्ञापन

पीईटी में ऐसे हो सकते हैं शामिल

पीईटी में शामिल होने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "IBPS RRB परीक्षा 2025 PET लिंक" पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर अपने लॉगिन विवरण (Registration Number और Password) दर्ज करें।
  • सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
  •  अब आप PET के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और लॉगआउट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें