IBPS PO 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती (PO) प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आईबीपीएस पीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस पीओ की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-यहां होम पेज पर आपको “IBPS PO call letter” लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करके नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी है।
-जैसे ही आप अपनी डिटेल भरेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-CGSOS 10th- 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जारी, 7 स्टेप्स में ऐसे करें चेक
इस तरह से आप बेहद आसानी से अपना आईबीपीएस पीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को होगा। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नवंबर में आएगा। आईबीपीएस पीओ का मेन एग्जाम 28 नवंबर को आयोजित होीग और दिसंबर में इसका रिजल्ट आएगा।
अभ्यर्थियों को जनवरी 2021 में इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर आएगा। इसके बाद अप्रैल 2021 में प्रोविजनल अलॉटमेंट होगा।