फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO 2020: आ रही है बंपर भर्ती, जानें क्या है महत्वपूर्ण तिथि व सिलेबस

Tue, 18 Aug 2020 02:34 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईबीपीएस परीक्षा 2020
विज्ञापन

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनीज (MT) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आईबीपीएस पीओ 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त एवं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 3,10 एवं 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईबीपीएस का लक्ष्य 11 मुख्य बैंकों के कुल 1167 रिक्त पदों को भरने का है।

विज्ञापन


आईबीपीएस पीओ 2020 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। इसकी प्रारंभिक परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में 3,10,11 अक्टूबर  को ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्नों के फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड सितम्बर के अंतिम सप्ताह में जारी किए जायेंगे। आईबीपीएस पीओ 2020 भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को आगे पढें।

महत्वपूर्ण तिथियां: आईबीपीएस पीओ 2020 एग्जाम से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि,एडमिट कार्ड,रिजल्ट घोषणा के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
विज्ञापन

 

आयोजन महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीख 5 अगस्त 2020
आवेदन की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2020
प्री एग्जाम ट्रेनिग के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा सितम्बर 2020
प्री एग्जाम ट्रेनिग की तारीख 21 से 26सितम्बर 2020
प्रिलिम्स एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख सितम्बर 2020
प्रिलिम्स एग्जाम की तारीख 3,10,11 अक्टूबर 2020
प्रिलिम्स एग्जाम परिणाम की घोषणा तिथि अक्टूबर 2020
मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख नवम्बर 2020
मेंस एग्जाम परीक्षा तिथि 28 नवम्बर 2020
मेंस एग्जाम परिणाम की घोषणा तिथि दिसम्बर 2020
इंटरव्यू काल लेटर जारी होने की तिथि जनवरी 2021
इंटरव्यू की तारीख जनवरी 2021
मुख्य परिणाम की घोषणा तिथि मार्च 2021
 
IBPS पीओ चयन प्रक्रिया 2020
यह तीन चरणों में पूरा होता है-
·  प्रीलिम्स परीक्षा
·  मेन्स परीक्षा
·  साक्षात्कार

जो भी अभ्यर्थी बैंक में पी.ओ. के रूप में कार्य करना चाहते हैं, उन्हें इन तीनों चरणों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार के दौरान प्राप्त अंकों पर निर्भर करता है। प्रीलिम्स परीक्षा पूरी तरह से क्वालिफाइंग होती है। मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंकों का योग करके IBPS अंतिम चयन सूची जारी करता है।
IBPS PO परीक्षा तीन चरणों में पूरी आयोजित कराई जाती है- प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू। इस साल इसके पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। 

चरण-I: IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 2020
 
विषय  अंक कुल प्रश्न समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
मात्रात्मक अभियोगिता 35 35 20मिनट
तार्किक क्षमता 35 35 20मिनट
कुल 100 100 60
 
जो अभ्यर्थी इस चरण को पास करना चाहते हैं उन्हें हर विषय में निर्धारित कट ऑफ को अलग अलग पास करना अनिवार्य है.तभी वे अगले चरण के लिए पास माने जाएंगे।
 
चरण – II: IBPS PO मेंस परीक्षा 2020
मेंस परीक्षा में 155 बहु-वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे, जो 200 अंकों के होंगे, इसके लिए अभ्यर्थी को 3 घंटे (180 मिनट ) दिया जायेगा। साथ ही 25 अंक की वर्णात्मक परीक्षा भी होगी जिसकी समयावधि 30 मिनट है। यह परीक्षा भी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
 
विषय अंक प्रश्न समय
तार्किक क्षमता एवं कंप्यूटर योग्यता 60 45 60 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 35 40 मिनट
डाटा एनालिसिस 60 35 45 मिनट
अर्थवयवस्था/बैंकिंग जागरूकता 40 40 35 मिनट
कुल 200 155 3 घंटे
 
  • बहुविकल्पीय परीक्षा: बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए कुल समयावधि 3 घंटे है, यह कुल 200 अंकों का है । इसमें 4 खंड है, इन चारो खण्डों को पास करना जरूरी है। अभ्यर्थी कितने अंको में पास होगा इसका निर्धारण बैंक करता है।
  • वर्णनात्मक परीक्षा : मेंस में 30 मिनट की वर्णनात्मक परीक्षा भी होती है, जो 25 अंक का होती है। जिसमें आपको अंग्रेजी में निबंध व पत्र(Letter Writing & Essay in english) लिखना होता है।
 नेगेटिव मार्किंग : बहुविकल्पीय प्रश्नों के हर गलत उत्तर में निगेटिव मार्किंग भी है, प्रत्येक गलत उत्तर में ¼ या 0.25 अंक घटा दिए जायेंगे।
चरण – III: IBPS PO इंटरव्यू या साक्षात्कार
इंटरव्यू कुल 100 अंको का होता है जिसे पास करने के लिए सामान्य वर्ग को कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । SC/ST/OBC/PWD आदि वर्गों से आने वालों के लिए 35% अंक अनिवार्य है। फाइनल मेरिट लिस्ट में मेंस और इंटरव्यू के अंको का अनुपात 80:20 होता है।
 
IBPS PO 2020 सिलेबस
 English Language   
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंसन
  • क्लोज टेस्ट
  • फिलर्स
  • सेंटेंस एरर
  • वौकैबुलरी
  • सेंटेंस इंप्रूवमेंट
  • जम्बल्ड पैराग्राफ
  • पैराग्राफ बेस्ड क्वेशचन
 तार्किक योग्यता
  • पजल्स
  • बैठक व्यवस्था
  • दिशा निर्देश
  • रक्त सम्बन्ध
  • न्याय
  • क्रम और रैंकिंग
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • मशीन इनपुट-आउटपुट
  • असमानता
  • अल्फा-न्यूमेरिकल-सिंबल सीरीज़
  • डाटा एफिशिएंसी
  • तर्क क्षमता( पैसेज इन्फेरेंस, स्टेटमेंट, और अज़म्पशन, निष्कर्ष, तर्क)
 मात्रात्मक योग्यता
  • आंकडों का निर्वाचन ( बार ग्राफ, लाइन चार्ट, टेबुलर, केसलेट, रडार/वेब, पाई चार्ट)
  • असमानता(द्विघातीय समीकरण)
  • नम्बर सीरीज
  • अनुमान और साधारणीकरण
  • डाटा पर्याप्तता
  • विविध अंकगणितीय समस्याएं (HCF और LCM, लाभ और हानि, SI और CI, आयु की समस्या, कार्य और समय, गति-दूरी और समय, संभावना, क्षेत्रमाप, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, औसत, अनुपात और तुलना, भागीदारी, नाव और धारा से सम्बंधित समस्याएं, ट्रेनों की समस्या, मिश्रण और आरोप, पाइप और टंकी)
 सामान्य जागरूकता
  • बैंकिंग और इंश्योरेंस अवेयरनेस
  • फाईनेनसिअल अवेयरनेस
  • गवर्मेंट स्कीम और पॉलिसी
  • करंट अफेयर्स
  • स्टैटिक अवेयरनेस 
  • कंप्यूटर योग्यता
  • कंप्यूटर का इतिहास और विकास
  • कंप्यूटर संगठन का परिचय
  • कंप्यूटर मेमोरी
  • कंप्यूटर हार्डवेयर और I/O डिवाइस
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
  • कंप्यूटर भाषा
  • कंप्यूटर सिस्टम
  • कंप्यूटर नेटवर्क
  • इन्टरनेट
  • ऍम एस ऑफिस सूट एंड शोर्ट कट कीज़
  • बेसिक ऑफ़ DBMS
  • नंबर सिस्टम और कन्वर्जन
  • कंप्यूटर और नेटवर्क सिक्यूरिटी
 
आईबीपीएस पीओ रिक्ती विवरण :  आईबीपीएस ने इस वर्ष पदों में भारी कटौती करके सिर्फ 1417 रिक्तियां प्रकाशित की हैं जिनका बैंकवार विवरण टेबल में दिया गया है।
 
बैंक एसटी एससी ओबीसी EWS सामान्य
बैंक ऑफ बड़ौदा 0 0 0 0 0
बैंक ऑफ इंडिया 110 55 198 74 297
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 37 18 67 25 103
केनरा बैंक -- -- -- -- --
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया 0 0 0 0 0
इंडियन बैंक -- -- -- -- --
इंडियन ओवसीज बैंक 0 0 0 0 0
पंजाब नेशनल बैंक -- -- -- -- --
पंजाब एंड सिंध बैंक 14 6 21 8 83
यूको बैंक 35 10 14 35 350
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया -- -- -- -- --
-- = बैंक द्वारा रिक्तियां जारी नहीं की गई हैं।

इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है आईबीपीएस पीओ परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। साथ ही इस कोर्स में आज ही दाखिला लेने पर आपको खास छूट भी प्रदान की जाएगी। यह छूट इस प्रकार है-
तारीख कोर्स फी
18-19 अगस्त 1,999 रु.
20-21 अगस्त 2,499 रु.
22-23 अगस्त 2,999 रु.

 तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी आईबीपीएस पीओ की नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के आईबीपीएस पीओ क्रैश कोर्स से और पूरा करें अपना सपना।

विज्ञापन


इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3azi5Pd

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें