देश के विभिन्न सरकारी बैंको में क्लर्क के 2557 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसकी प्री परीक्षा के परिणाम आने के बाद से छात्र मेन्स की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि IBPS क्लर्क की मेन्स परीक्षा 28 फरवरी को होनी तय हुई है। जिसके लिए छात्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अक्सर छात्र परीक्षा के अत्यधिक दबाव के कारण आखिरी समय में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इन गलतियों से बचने का एकमात्र तरीका है सही रणनीति के साथ खुद को तैयार करने की। आज हम इस ब्लॉक के जरिए बताएंगे कि IBPS क्लर्क मेन्स की तैयारी कैसे करें।
क्या है परीक्षा का पैटर्न
प्री परीक्षा की भांति यह भी लिखित परीक्षा ही होती है। जिसमें जनरल इंग्लिश (40 प्रश्न), रीजनिंग ऐंड कंप्यूटर ऐप्टीट्यूड (50 प्रश्न), क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड (50 प्रश्न) व सामान्य / वित्तीय जागरूकता (50प्रश्न) विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कुल 200 अंक के 190 प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही आपको बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।
IBPS क्लर्क मेन्स की विषयवार तैयारी
जनरल इंग्लिश
इंग्लिश की तैयारी के लिए आपको सबसे ज्यादा ध्यान व्याकरण पर देना होगा। इसके द्वारा आप एरर स्पॉटिंग, ऐक्टिव व पैसिव, टेंस, सब्जेक्ट वर्ब एग्रीमेंट आदि की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा वोकैबुलरी को और भी मजबूत बनाना इसकी तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जिसके लिए आपको अधिक से अधिक न्यूजपेपर पढ़ने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको इंग्लिश न्यूजपेपर पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। रोज नए शब्द सीखिए साथ ही रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट व पैरा जंबल्स का अभ्यास करें।
क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड
इसके लिए अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करना काफी सहायक हो सकता है। गणित के सवालों को हल करने के लिए शॉर्ट ट्रिक सीखें व डेली क्विज हल करें। इससे आपकी तैयारी काफी प्रभावित होगी। आपको इसके लिए एक्सपर्ट फैकल्टी की भी सहायता लेनी चाहिए। यह एक हाई स्कोरिंग विषय है। परीक्षा में अच्छे मार्क्स पाने के लिए इसकी अच्छे से तैयारी करनी चाहिए।
रीजनिंग ऐंड कंप्यूटर ऐप्टीट्यूड
इसकी तैयारी का एकमात्र तरीका है अधिक से अधिक प्रैक्टिस। पजल्स, सीटिंग अरेंजमेंट, डायरेक्शन व कोडिंग डिकोडिंग आदि की तैयारी के लिए कॉमन सेंस के साथ थोड़ी सी प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। साथ ही आपको मन में डाइग्राम व पेपर वर्क करने की भी प्रैक्टिस करनी चाहिए। इससे परीक्षा में आपका काफी समय बचता है।
सामान्य / वित्तीय जागरूकता
पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को जरूर हल करें इससे आपको इस विषय के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा। साथ ही इसके पूरे सिलेबस की तैयारी के लिए आप कोचिंग संस्थानों की भी सहायता ले सकते हैं। बैंकिंग अवेयरनेस का सिलेबस फिक्स है, इसलिए उसकी तैयारी पर विशेष ध्यान दें।
इस कोर्स से करें खुद को तैयार
IBPS क्लर्क मेंस के लिए safalta.com खास IBPS क्लर्क मेन्स 2020 क्रैश कोर्स ला रहा है। 45 दिनों के इस कोर्स में आपको 82+ घंटे की लाइव इंटरेक्टिव क्लास व 90+ घंटे की रिकॉर्डेड क्लास के द्वारा तैयारी कराई जाएगी। आपको एक्सपर्ट द्वारा तैयार 70 से ज्यादा पीडीएफ नोट्स भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही आपकी तैयारी को और भी पक्का करने के लिए खास प्रश्नोत्तर सेशन भी आयोजित किया जाएगा। आपको safalta class के यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स सेशन व स्पेशल वोकेबुलरी सेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। रेगुलर अपडेट्स के लिए डेडीकेटेड टेलीग्राम ग्रुप बनाया जाएगा। ऐक्यूरेसी व टाइम मैनेजमेंट को और भी बेहतर बनाने के लिए वीकली मॉक टेस्ट व अधिक से अधिक प्रैक्टिस सेट आयोजित कराए जाएंगे।
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें safalta.com के IBPS क्लर्क मेन्स 2020 क्रैश कोर्स से और करें पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/357HL48