IBPS Clerk Main Admit Card 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने शनिवार को IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लर्क मेन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया गया है। अभ्यर्थी ibps.in के जरिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को होगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-जहां होम पेज पर आपको IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीआरपी क्लर्क-एक्स प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी 12 फरवरी तक अपना रिजल्ट देख सकते हैं।