चयन प्रक्रिया के चरण
भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाता है।
शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच की जाएग। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
लिखित परीक्षा विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए भौतिकी, गणित और अंग्रेजी में 60 मिनट की होती है, जबकि गैर-विज्ञान विषयों के उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी, तर्कशास्त्र और सामान्य ज्ञान पर 45 मिनट का मूल्यांकन होता है। कुल मिलाकर, विज्ञान और गैर-विज्ञान दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 85 मिनट का संपूर्ण मूल्यांकन आयोजित किया जाता है, जो उनकी अकादमिक योग्यता और तर्क क्षमता का आकलन करता है।
2 फरवरी तक चला रजिस्ट्रेशन
आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी, 2025 को शुरू हुई और 2 फरवरी, 2025 को समाप्त हो गई। उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 22 मार्च, 2025 से आयोजित की जाएगी।