वायुसेना कॉमन एडमिशन टेस्ट में 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का होता है। इस प्रकार प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक उम्मीदवार को 03 अंक मिलते हैं। जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, किसी प्रश्न को रिक्त छोड़ने पर कोई अंक नहीं मिलता। परीक्षा में विविध प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं। इनमें करंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राज्य तंत्र और अर्थव्यवस्था आदि से जुड़े सवाल होते हैं। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कट ऑफ तय की जाती है। कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड
- वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं
- मेनू बार पर कैंडिडेट लॉग इन सेक्शन को स्क्रॉल करें
- लॉगिन विंडो में प्रवेश करने के लिए AFCAT 01/2021 CYCLE पर क्लिक करें
- या आप यहां लिंक AFCAT एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें
- पंजीकरण के समय दर्ज की गई ई-मेल आईडी और पासवर्ड डालें
- कैप्चा कोड दर्ज करें
- AFCAT एडमिट कार्ड 2021 को चेक करें और डाउनलोड करें