फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के इंजीनियर ने रोशन किया देश का नाम, वर्ल्ड क्विज चैंपियनशिप जीती

Sat, 12 Dec 2020 04:14 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 43 वर्षीय इंजीनियर ने दुनियाभर में प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश को गौरवान्वित किया
  • इंजीनियर रविकांत अवा ने वर्ल्ड क्विज चैंपियनशिप-2020 जीती 
  • एक प्रतिष्ठित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है वर्ल्ड क्विजिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
quiz competition - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के एक 43 वर्षीय इंजीनियर ने दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश का नाम गौरवान्वित किया है। इंजीनियर रविकांत अवा ने वर्ल्ड क्विज चैंपियनशिप-2020 (WQC-2020) जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। बता दें कि वर्ल्ड क्विजिंग चैंपियनशिप एक प्रतिष्ठित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। 

विज्ञापन


इस साल इस चैंपियनशिप में दुनियाभर से 668 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। रविकांत अवा भी इनमें से एक थे। उनके पिता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एपीवीएन सरमा ने बताया कि कुशाग्र बुद्धि वाले रविकांत ने आईआईटी, मद्रास और आईआईएम, अहमदाबाद से स्नातक किया है। वह वर्तमान में सिंगापुर स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। 

सरमा ने बताया कि इंटरनेशनल क्विजिंग एसोसिएशन (IQA) द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में इस वर्ष सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स संबंधी दो घंटे की परीक्षा हुई। इसमें विज्ञान, इतिहास, खेल, कला और संस्कृति सहित आठ श्रेणियों में 240 प्रश्न पूछे गए थे। इस दौरान रविकांत ने 159 का कुल स्कोर हासिल करके जीत हासिल की। 
विज्ञापन


तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन के सलाहकार सरमा ने बताया कि उनके बेटे रविकांत अवा पिछले 25 वर्ष से क्विजिंग में सक्रिय हैं। इससे पहले रविकांत ने 2018 और 2019 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वर्ल्ड क्विजिंग चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें