फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: नीट पीजी की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, जहरीली चीज खाकर दी जान; क्या रही वजह? जानें यहां

सार

हैदराबाद में नीट पीजी की तैयारी कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में जहरीली चीज खा ली। वह अगले दिन नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाली थी।
विज्ञापन
Student Suicide - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Exam: शनिवार को हैदराबाद में नीट पीजी की तैयारी कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह रविवार को होने वाली नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाली थी।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा ने MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह पिछले सात महीनों से एक निजी हॉस्टल में रहकर नीट पीजी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ये जानकारी पुलिस ने दी।

सुसाइड नोट में डिप्रेशन का किया जिक्र

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, छात्रा के कमरे से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा था कि वह 11वीं-12वीं कक्षा के समय से ही डिप्रेशन से जूझ रही थी। पुलिस ने बताया कि नोट में NEET-PG परीक्षा का कोई जिक्र नहीं था। छात्रा डिप्रेशन की दवा भी ले रही थी। अधिकारियों का कहना है कि संभवत: वह अपनी मानसिक परेशानी से उबर नहीं पाई और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया, "उसने आज (शनिवार) सुबह अपने पिता से बात की थी। उसके पिता ने कहा था कि वे उससे मिलने आएंगे और कल उसे परीक्षा केंद्र ले जाएंगे। इसके बाद उसने अपने पिता का फोन नहीं उठाया, जिसके बाद उन्होंने हॉस्टल के स्टाफ से संपर्क किया और उन्हें जांच करने के लिए कहा।"

विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बताया, "स्टाफ ने उसे कमरे में बेहोश पाया और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

चिक्काडापल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें