फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET: एचटीईटी परीक्षा का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन पूरा, जल्द आएगा रिजल्ट; पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

Wed, 27 Aug 2025 11:01 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET Result 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन पूरा हो गया है। अब जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana TET Passing Marks: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 30 और 31 जुलाई को हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के नतीजे जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बोर्ड ने अंतिम चरण के तहत 25 और 26 अगस्त को प्रदेश के सभी 22 जिला मुख्यालयों और बोर्ड मुख्यालय में सफल परीक्षार्थियों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराया।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार एचटीईटी की तीनों लेवल की परीक्षाओं में कुल 3 लाख 31 हजार 41 उम्मीदवार शामिल हुए थे।  

रिजल्ट की घोषणा जल्द संभव

अब बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। गौरतलब है, कि 26 अगस्त को बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब 29 या 30 अगस्त के आसपास कभी भी एचटीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है।

HTET पास करने के लिए न्यूनतम अंक 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को HTET पास करने के लिए 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) लाने होंगे, जबकि अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार 150 में से 82 अंक (55%) हासिल करके पात्र हो जाएंगे।

तीन पालियों में हुई HTET 2025 परीक्षा

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का आयोजन 30 और 31 जुलाई को तीन शिफ्टों में किया गया। पहले दिन 30 जुलाई को लेवल-3 (PGT) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। वहीं, 31 जुलाई को सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक लेवल-2 (TGT) की परीक्षा और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (PRT) की परीक्षा संपन्न हुई।

परीक्षा उपस्थिति की बात करें तो लेवल-2 (TGT) में 7,322 में से 6,182 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 1,140 अनुपस्थित रहे। वहीं लेवल-1 (PRT) परीक्षा में 3,402 में से 2,724 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 678 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एचटीईटी क्या है?

एचटीईटी (HTET) यानी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो राज्य सरकार के अधीन आने वाले स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें