फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटीईटी 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 26 और 27 दिसंबर को होगी, नोट करें शिफ्ट टाइमिंग

Tue, 17 Nov 2026 04:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगी।
 
विज्ञापन
HTET Exam Date 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।  हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (HTET) का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा तीन स्तरों (लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3) के लिए आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।

किस दिन किस लेवल की परीक्षा होगी?

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 26 दिसंबर को शाम के सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी। वहीं, 27 दिसंबर को सुबह लेवल-2 और शाम के सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाओं की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

परीक्षा की तारीख दिन स्तर परीक्षा का समय सत्र
26 दिसंबर 2026 शनिवार लेवल-3 दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक शाम
27 दिसंबर 2026 रविवार लेवल-2 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक सुबह
27 दिसंबर 2026 रविवार लेवल-1 दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक शाम
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एचटीईटी क्या है और क्यों आयोजित की जाती है?

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी की ओर से किया जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता का आकलन करना है। यह परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होती है।
  • लेवल-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के लिए
  • लेवल-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के लिए
  • लेवल-3 (PGT): कक्षा 9 से 12 तक के स्नातकोत्तर शिक्षकों के लिए
अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और जिस स्तर के शिक्षक पद के लिए वे पात्रता हासिल करना चाहते हैं, उसके अनुसार परीक्षा देनी होती है। एचटीईटी उत्तीर्ण करना शिक्षक भर्ती की पात्रता से जुड़ा एक आवश्यक चरण है। हालांकि, केवल एचटीईटी पास करने से सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति सुनिश्चित नहीं होती। नियुक्ति के लिए संबंधित भर्ती प्रक्रिया और अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें