फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द होगा जारी; यहां देखें एग्जाम पैटर्न

Mon, 13 Jan 2025 08:04 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होंगे। पात्रता परीक्षा 8 और 9 फरवरी 2025 के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, उनको परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
HTET Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HTET Exam 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर  हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपलोड करेगा। परीक्षा में शामिल होने की योजना बनाने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा (HTET Exam 2024) की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि परीक्षा आयोजित होने में 1 महीने से कम का समय बचा हुआ है।

8 और 9 फरवरी को होगी परीक्षा

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET Exam) हरियाणा के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 8 और 9 फरवरी 2025 को आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले आएंगे प्रवेश पत्र

वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले पूरी परीक्षा-संबंधी जानकारी के साथ जारी किया जाएगा। नोटिस के मुताबिक, प्रवेश पत्र जनवरी के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है।

दिसंबर में स्थगित हुई थी परीक्षा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नोटिस के अनुसार, परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने के बाद, बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पहले ये परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होनी थी।

अलग-अलग स्तर के लिए होगा एग्जाम

PRT शिक्षकों के लिए एचटीईटी स्तर-1, TGT शिक्षकों के लिए स्तर-2 कक्षा VI से VIII और PGT शिक्षकों के लिए स्तर-3 8 और 9 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा स्तर परीक्षा तिथि परीक्षा समय
HTET लेवल I 8/9 फरवरी 2025 शिफ्ट 2 (दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे)
HTET लेवल II 8/9 फरवरी 2025 शिफ्ट 1 (सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:30 बजे)
HTET लेवल III 8/9 फरवरी 2025 शिफ्ट 2 (दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे)

परीक्षा पैटर्न 2025

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

आवेदन की प्रक्रिया और शेड्यूल

एचटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 नवंबर 2024 तक चली थी। इस दौरान जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया, उन्हें 16 और 17 नवंबर को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का एक और मौका दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें