फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET Exam: हरियाणा एचटेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, जुलाई में इन दिन होंगे एग्जाम? जानें सभी गाइडलाइंस

Wed, 01 Jul 2026 11:50 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET Admit Card  OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा जुलाई में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HTET Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com से अपने पंजीकरण विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

HTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होती है, जिसमें स्तर-1 प्राथमिक शिक्षक (PRT), स्तर-2 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्तर-3 स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों के लिए होती है। एचटीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य है। वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्तर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • अभ्यर्थी को आवेदन के दौरान उपयोग किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ ले जानी होगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • समय पर पहुंचने से बायोमीट्रिक सत्यापन, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी।
  • नेत्रहीन या 40% अथवा उससे अधिक दिव्यांग तथा अपने हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यर्थी स्क्राइब (लेखक) की सुविधा ले सकते हैं।
  • अभ्यर्थी अपना लेखक स्वयं चुन सकता है या बोर्ड से लेखक उपलब्ध कराने का अनुरोध कर सकता है।
  • बोर्ड से लेखक लेने के लिए परीक्षा से कम से कम 4 दिन पहले आवेदन करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र से लेखक लेने के लिए 2 दिन पहले आवश्यक मेडिकल और अन्य दस्तावेजों के साथ संपर्क करना होगा।
  • लेखक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • स्क्राइब की सुविधा लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें