HTET Admit Card 2020: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) के लिए प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। वे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, जल्द ही अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यह परीक्षा दो और तीन जनवरी को होनी है जिसमें करीब 261299 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दर्शाएं निर्देशों को ध्यान से पढ़कर पालन करें। इसके अलावा दो जनवरी को लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा के लिए 279 केंद्र और तीन जनवरी को लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा के लिए 351 केंद्र एवं लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा के लिए 259 केंद्र बनाए गए हैं।
HTET Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
स्टेप 1- अधिकारिक वेबसाइट
haryanatet.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2- होम पेज खुलेगा उस पर
Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आपके सामने खुल जाएगा।
स्टेप 5- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
LIVE JOB NEWS: Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन सरकारी विभागों में नौकरी की ढेरों वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
HTET Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।