फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एचटेट 2026 के लिए आवेदन शुरू, 27 नवंबर तक जरूर भर दें फॉर्म; कब होगी परीक्षा, कितना लगेगा शुल्क?

Wed, 18 Nov 2026 02:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटीईटी दिसंबर 2026 के लिए सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
  • परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को तीनों स्तरों के लिए आयोजित होगी।
विज्ञापन
HTET December 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का नोटिफिकेशन और सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) स्तर की पात्रता निर्धारित की जाती है।

HTET 2026 के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन और परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं:

 
कार्यक्रम तारीख
नोटिफिकेशन जारी 18 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
आवेदन में सुधार 28 से 29 नवंबर 2026
HTET परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड बाद में घोषित होगा
 

परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर यानी ओएमआर आधारित होगी। एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बोर्ड इन्हें डाक से नहीं भेजेगा।

तीनों स्तरों के लिए कितनी देनी होगी फीस?

आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी और चुने गए परीक्षा स्तरों की संख्या पर निर्भर करेगा।

 
अभ्यर्थी की श्रेणी एक स्तर दो स्तर तीन स्तर
हरियाणा के एससी और दिव्यांग अभ्यर्थी ₹700 ₹1,100 ₹1,400
हरियाणा के अन्य अभ्यर्थी ₹1,200 ₹2,000 ₹2,600
हरियाणा के बाहर के सभी अभ्यर्थी ₹1,200 ₹2,000 ₹2,600
 

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक स्तर की परीक्षा देना चाहता है, तो उसे एक ही पंजीकरण के माध्यम से सभी स्तर चुनने होंगे। जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं होगा।

किस स्तर के लिए क्या योग्यता जरूरी है?

HTET में तीन स्तर निर्धारित हैं:

  • लेवल-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए। सामान्यतः 12वीं में निर्धारित अंकों के साथ दो वर्षीय डीएलएड या संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है। स्नातक के साथ डीएलएड वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के तहत पात्र हैं।
  • लेवल-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए। संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता आवश्यक है। विषय के अनुसार पात्रता अलग-अलग है।
  • लेवल-3 (PGT): कक्षा 9 से 12 तक के लिए। संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और निर्धारित बीएड या संबंधित व्यावसायिक योग्यता जरूरी है। पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

तीनों स्तरों के लिए हिंदी या संस्कृत का निर्धारित शैक्षणिक स्तर पर अध्ययन भी अनिवार्य शर्तों में शामिल है।

HTET परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा?

तीनों स्तरों की परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 150 होंगे और परीक्षा के लिए ढाई घंटे मिलेंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन


लेवल-1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, सामान्य अध्ययन, गणित और पर्यावरण अध्ययन से प्रश्न आएंगे। लेवल-2 और लेवल-3 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा और सामान्य अध्ययन के साथ संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे, हालांकि भाषा विषयों के प्रश्नपत्रों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

श्रेणी न्यूनतम अंक प्रतिशत
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी 90 60%
हरियाणा के एससी अभ्यर्थी 82 55%
हरियाणा के दिव्यांग अभ्यर्थी 82 55%
अन्य राज्यों के एससी और दिव्यांग अभ्यर्थी 90 60%
 

HTET 2026 का आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  1. वेबसाइट पर HTET 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
  2. मोबाइल नंबर और ईमेल सहित मांगी गई जानकारी से पंजीकरण करें।
  3. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा स्तर से जुड़ी जानकारी भरें।
  4. निर्धारित आकार में फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें