परीक्षा पैटर्न
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 150 मिनट तक चलेगी। यह पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए।
आवेदन के दौरान ध्यान रखने वाली बात ये है कि आप किसी भी कारण से एक से अधिक आवेदन न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा और आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
परीक्षा तिथि
आधिकारिक सूचना के अनुसार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 परीक्षा 7 और 8 दिसंबर, 2024 को तीन स्तरों पर आयोजित की जाएगी।
- लेवल-3 (पीजीटी- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): 7 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
- लेवल-2 (टीजीटी- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): 8 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है।
- लेवल-1 (पीआरटी - प्राथमिक शिक्षक): 8 दिसंबर को ही दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in/home) पर जाएं
- इसके बाद होमपेज पर, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, फिर सबमिट पर क्लिक करें
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी ले लें।